स्पेशल पुलिस टीम बनाने की मांग…टूट रहा लोगों के सब्र का बांध…
Ashoka Times…21 may 2026
पांवटा साहिब की 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का यमुना नदी में तैरता मिला है। एक माह में यह दूसरी नाबालिक बच्ची है जिसका शव यमुना में तैरता हुआ मिला है।
पावटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में प्रवासी किराएदार के नाबालिक 10 वर्षीय बच्चे का शव यमुना घाट पर पाया गया है बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिक के भाई का जन्मदिन था परिवार के लोग जिस वक्त बाजार में केक लेने के लिए गए हुए थे तो यह अचानक तकरीबन 5 बजे गायब हो गई और श्याम तकरीबन 9:30 बजे लड़की का शव यमुना नदी में तैरते हुए मिला है।
आसपास के लोगों की माने तो बच्ची किसी भी सीसीटीवी कैमरे में नहीं आई है बल्कि ऐसा बताया जा रहा है कि अपने घर से सीधा नीचे यमुना में उतरकर वह यमुना किनारे से होकर यमुना की तेज लहरों तक पहुंची है उसके बाद इस बच्ची के साथ क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। बताया जा रहा है कि जब परिवार और पड़ोसियों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो पूछताछ के दौरान पता चला कि कुलहाल में एक बच्चे द्वारा इस बच्ची को देखा गया था और जब उसने बताया कि बच्ची इस तरफ यमुना में गई है तो वहां पर जब तलाश की गई तो बच्ची का शव तैरते हुए मिला।
बता देंगे एक महीने में यह दूसरा नाबालिग बच्ची का शव यमुना घाट पर तैरते हुए मिला है। हालांकि मौके पर तुरंत थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पहुंचे हैं, उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिवार को विश्वास दिलाया जा रहा है वजह जो भी रही हो इस पूरे मामले में गहनता के साथ तफ्तीश की जाएगी।
वही इस बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि क्योंकि यह दोनों ही नाबालिग बच्चियां एक जगह से बताई जा रही है और मरने का तरीका भी एक ही है तो इस में विशेष पुलिस टीम गठित कर तेजी के साथ जांच की जाए। विशेष तौर पर नाबालिक बच्चियों का मामला होने के कारण स्वयं एसपी सिरमौर इस पूरे मामले में तफ्तीश करें और जल्द से जल्द बच्चियों का पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट मंगवा कर संदिग्ध परिस्थितियों को साफ करें। इस बारे में लोगों ने कहा कि जिस तरह से नाबालिक बच्चियों पहले गायब हो रही है और फिर उनकी लाश मिल रही है यह बेहद गंभीरता का विषय है। इससे पहले की लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतरे पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इन बच्चियों को न्याय मिले और अगर इनके साथ कुछ भी गलत हुआ है तो दोषियों को सजा मिले।

