13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

उद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम..

Ashoka time’s…15 नवम्बर 25

–उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 16 से 21 नवम्बर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 16 व 17 नवम्बर को विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।
18 नवम्बर को प्रात विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग शिलाई में जन समस्याएं सुनने के उपरांत दोपहर बाद एसडीएम कार्यालय शिलाई में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा 19 नवम्बर को शिलाई में जन समस्याएं सुनने के उपरांत दोपहर बाद पंचायत ग्राउंड शिलाई में आयोजित होने वाले इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
उद्योग मंत्री 20 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा जन शिकायतों का निवारण भी करेंगे। वह 21 नवम्बर को एमसी हाॅल पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
-0-

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles