Home / News / 16 वर्षीय स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला…अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज…

16 वर्षीय स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला…अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज…

16 वर्षीय स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला…अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज…

Ashoka time’s…7 March 26

animal image

जिला शिमला के ननखड़ी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।

यह घटना 06 मार्च दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।जब छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुनी के पास निट्टू मोड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवक आए और उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया।

animal image

दोनों युवकों ने पहले छात्रा के साथ मारपीट की और इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के बाएं हाथ में चोट आई है।

उधर,पुलिस थाना ननखड़ी ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons