Home / News / देशी कट्टे से फायरिंग मामले में आरोपी का साथी चढ़ा पांवटा पुलिस के हत्थे

देशी कट्टे से फायरिंग मामले में आरोपी का साथी चढ़ा पांवटा पुलिस के हत्थे

देशी कट्टे से फायरिंग मामले में आरोपी का साथी चढ़ा पांवटा पुलिस के हत्थे

Ashoka Times….7 March 26 

animal image

पांवटा साहिब में एक दुकानदार को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास मामले में फरार चल रहे बिहार निवासी युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है एक अन्य मामले में उक्त आरोपी को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अक्तूबर में पांवटा साहिब के देवीनगर में एक चाऊमीन की दुकान चलाने वाले युवक पर हमजा और सतवीर बंदूक से फायर ओपन किया था लेकिन बंदूक का फायर ओपन नहीं हो पाया और चाऊमीन की दुकान चलाने वाले युवक की जान बच गई। वही वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही आरोपी फरार हो गए थे लेकिन मुख्य आरोपी हमजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और सतवीर पिछले कई महीनो से फरार चल रहा था जिसके चलते पुलिस भी लगातार उसके ठिकानों पर दविश दे रही थी।

animal image

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है संभव है कि और भी कई वारदातों की गुत्थी पुलिस सुलझा सकती है।
अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

बता दे की कथित तौर पर सतवीर और उसके तीन साथी जिसमें हमजा भी शामिल था हरियाणा के पंचकूला में छुपे हुए थे वहां से एक और वारदात का अंजाम देने के लिए उन्होंने एक टैक्स ए हायर की रास्ते में टैक्सी ड्राइवर को जबरन गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए इस दौरान टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी जिसके बाद टैक्सी सहित सतवीर और अन्य दो को पुलिस ने हरियाणा में गिरफ्तार किया था जांच में सामने आया था कि उक्त आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे थे लेकिन उससे पहले ही वह हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ गए

वही आपको बता दे कि पिछले एक सप्ताह से पोंटा साहिब में स्थानीय युवाओं के दो गुटों के बीच दो बार एक दूसरे पर हमले की बातें सामने आ रही है पुलिस सतर्कतापूर्वक सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अगर किसी तरह की भी कोई कानून व्यवस्था बिगड़ने का प्रयास किया गया तो तुरंत गिरफ्तारी और मामले दर्ज हो सकते हैं।

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि कुछ समय पहले पांवटा साहिब में एक व्यक्ति पर देसी कट्टे से फायरिंग करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले हो गिरफ्तार किया गया था तथा दूसरे आरोपी को हरियाणा से हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आरोपी यहां पहले किसी अन्य वारदात में तो शामिल नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons