=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
20.9 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

पांवटा साहिब में खुला एक और साइबर कैफे, SDM द्विज गोयल ने किया शुभारंभ

 

Ashoka Times…22 September 2026

पांवटा साहिब…लोगों को ऑनलाइन सेवाओं और विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों के लिए अब अलग-अलग जगहों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पांवटा साहिब में **हिमाचल साइबर कैफे** का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ **SDM पांवटा साहिब द्विज गोयल** ने किया।

यह साइबर कैफे **Himachal Job Notice के एडमिन सलीम** द्वारा बागरन चौक, पांवटा साहिब में खोला गया है। कैफे के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने, सरकारी सेवाओं से संबंधित ऑनलाइन कार्य, दस्तावेजों की प्रिंटिंग, स्कैनिंग सहित विभिन्न डिजिटल सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर पांवटा साहिब नगर परिषद की **अध्यक्षा निर्मल कौर**, **उपाध्यक्ष मिका सिंह** तथा **पार्षद रविंद्र सिंह** सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर SDM द्विज गोयल ने नए साइबर कैफे के संचालक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से स्थानीय लोगों को अपने जरूरी ऑनलाइन कार्य करवाने में सुविधा मिलेगी।

**हिमाचल साइबर कैफे** का उद्देश्य लोगों को विभिन्न डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है, ताकि समय की बचत हो और लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर न जाना पड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles