देवता खोड़ मंदिर में चोरी: अज्ञात चोर मूर्ति, दानपात्र और नकदी लेकर फरा
Ashoka time’s…22 September 26
शिमला जनपद के जुब्बल क्षेत्र में देवता खोड़ के मंदिर से अज्ञात व्यक्ति मूर्ति, दानपात्र और नकदी चोरी कर ले गया। चोरी की घटना 17 से 20 सितंबर के बीच हुई।
पुलिस के अनुसार जुब्बल थाना क्षेत्र के मंडल गांव निवासी नारायण सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके गांव में देवता खोड़ का मंदिर है। 17 सितंबर को गांव के सभी लोगों ने मंदिर में पूजा की थी।
शिकायत के मुताबिक 20 सितंबर को दिन के समय नारायण सिंह मंदिर के पास अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो देवता खोड़ की मूर्ति, दानपात्र और उसमें रखी करीब 350 रुपये की नकदी गायब था।
शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी 17 सितंबर को पूजा होने के बाद और 20 सितंबर के बीच किसी समय हुई। चोरी की गई देवता की मूर्ति पीतल जैसी धातु की बनी हुई बताई गई है। मूर्ति और नकदी समेत चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान और चोरी की गई मूर्ति तथा अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

