18.4 C
New York
Thursday, October 15, 2026

12 घंटे में हत्या के आरोपी युवक और युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार…!

वार्ड नंबर 9 के नशेड़ियों पर हत्या को अंजाम देने का शक…

Ashoka Times…18 august 2026

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने वाले एक आरोपी युवक को और एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में 54 वर्षीय व्यक्ति भागमल की हत्या करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 का बताया जा रहा है। जिसका नाम आमिर पुत्र आरिफ बताया जा रहा है। वहीं दूसरी एक यूवती जिसका नाम अन्नु बताया जा रहा है वह भी इस हत्या में शामिल हो सकती है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए 12 घंटे में हत्या के भीतर दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। वही सूत्र बता रहे हैं कि जब युवक के घर जब पुलिस ने दबिश दी तो उस वक्त खून से सने कपड़ों को धोने का प्रयास किया जा रहा था । जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से आरोपी को गिरफ्तार करके लाती हुई पुलिस की गाड़ी…

गिरफ्तार कर लाती पुलिस की गाड़ी...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगालें तो सामने आया कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा की और एक व्यक्ति लड़खड़ाता हुआ तेजी से भाग रहा है । जबकि उसी समय साथ लगते वार्ड नंबर 9 की गली में युवक युवती नजर आ रहे हैं। उसके बाद आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से ट्रेस कर लिया। वही लगातार कोशिशों के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली ।

बताया जा रहा है कि मृतक भागमल शिलाई से सब्जीयां अपनी पिकअप में लेकर पांवटा मंडी आया करता था । बीते कल भी वह मंडी में अपना माल बेचकर आया था और उसके पास एक बड़ी मोटी रकम थी हालांकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है क्या मृतक के साथ लूटपाट की गई थी और उस के पास कितने पैसे थे।

पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

वहीं एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की निगरानी में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और sho कुलवंत सिंह और उनकी टीम द्वारा महज 12 घंटे के भीतर ही हत्या के आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

परिजनों के आक्रोशित होने से लगा जाम…पुलिस कार्रवाई में हुई देरी…

वही दूसरी और बता दे की पुलिस को आक्रोशित परिजनों और लोगों का गुस्सा भी झेलना पड़ा है। विश्वकर्मा के सामने जाम खुलवाने में भी पुलिस को कडे प्रयास करने पड़े हैं। वही अब परिजनों को भी उम्मीद बढ़ गई है कि मृतक भागमल को न्याय मिल पाएगा।

बता दें कि सोमवार रात 2 और 3 बजे के बीच का मामला बताया जा रहा है। विश्वकर्मा मंदिर की पीछे नगर परिषद पार्किंग में मृतक भागमल उम्र 54 वर्ष निवासी शिलाई के तौर पर पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि भागमल एक पिकअप का ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि चाकू जैसे तेज धार हथियार से गोदकर कर हत्या को अंजाम दिया गया है। बता दे की पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर रात 12:00 के बाद नशे में धुत लोग सक्रिय हो जाते है। जिन पर पुलिस को लगाम लगाना बेहद जरूरी है।

वही मामले में एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles