हरिपुरधार मे 36,200 ₹ व ताश के साथ धरे गए 8 Gamblers
Ashoka time’s…17 Nov 26
संगड़ाह। हरिपुरधार के समीप गश्त के दौरान पुलिस थाना संगड़ाह की Team को गुप्त सूचना मिली कि, हरिपुरधार निवासी सोहन सिंह पुत्र मगनी राम के 3 मंजिला मकान में कुछ लोग जूआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए सोहन सिंह के मकान की तलाशी ली गई और दूसरी मंजिल के एक कमरे में जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को रंगे हाथ काबू किया गया। आरोपी Gamblers में राज ठाकुर निवासी गांव व डाकघर हरिपुरधार तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर, राकेश शर्मा निवासी गांव चुनवी तहसील नौहराधार, रवि निवासी गांव भलावन डाकघर व तहसील कुपवी जिला शिमला, बलवीर सिंह निवासी गांव दियुड़ी डा० हरिपुरधार, राजेन्द्र सिंह निवासी गांव व डा० कुलग तह० कुपवी, वेद प्रकाश निवासी गांव गेहल डा० कोरग, कपिल निवासी गांव दियुड़ी डाकघर हरिपुरधार तथा हरदेव निवासी गांव व डा० कुलग तहसील कुपवी जिला शिमला शामिल हैं। SP सिरमौर व DSP संगड़ाह के अनुसार उपरोक्त सभी को ताश के 52 पत्तों के साथ पैसों पर जुआ खेलते हुए काबू किया गया। इनसे कुल 36,200 रुपये बरामद हुए। उपरोक्त व्यक्तियो के विरुद्ध Police Station संगड़ाह में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले मे आगामी जांच जारी है।

