13.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे पद…इस दिन होंगे साक्षात्कार  

Ashoka time’s…19 December 23 

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि किनौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद भरे जाएंगे, जिसमें वेतन 16500 से 19 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।

इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 27 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ व 28 दिसंबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय निचार में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर सड़क हादसा…19 वर्षीय की मौत 

पोषण अभियान की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित…

जिला में लिंग अनुपात बेहतर, बढ़ौतरी के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता – सुमित खिमटा

कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर सड़क हादसे में घायल 11 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles