9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर सड़क हादसा…19 वर्षीय की मौत 

Ashoka time’s…19 December 23 

नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर बोहलियो के पास दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

सराहां के पच्छाद निवासी 19 वर्षीय अक्षय पुत्र गोपाल माता-पिता का इकलौता बेटा था जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं सूचना मिलने के बाद नाहन सदर थाना से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आईपीसी की धारा 279 व 304 के तहत केस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। अब शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षय मंगलवार सुबह जब स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था तो बोहलियो के पास पहुँचते ही ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं युवक की मौत से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस द्वारा भी मामले में केस दर्ज किया गया है।

पोषण अभियान की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित…

जिला में लिंग अनुपात बेहतर, बढ़ौतरी के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता – सुमित खिमटा

कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर सड़क हादसे में घायल 11 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम…

एसएसबी के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles