8.1 C
New York
Sunday, November 1, 2026

संगड़ाह अस्पताल मे 5 खदानों के 70 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच..

संगड़ाह अस्पताल मे 5 खदानों के 70 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच.

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुई एनसीडी स्क्रीनिंग

डॉक्टर विक्रांत ने कामगारों से क्षय रोग के लक्षण दिखने पर अस्पताल आने की अपील की

Ashoka time’s…3 june 26

संगड़ाह। सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह में चल रही 5 चूना पत्थर खदानों में कार्यरत 70 के करीब मजदूरों की आज संगड़ाह आदर्श अस्पताल में टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत एनसीडी स्क्रीनिंग अथवा स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मौजूद डॉक्टर विक्रांत ने मजदूरों को क्षय रोग बचाव पर जागरूक करते हुए इसके लक्षण दिखाई पर तुरंत अस्पताल में संपर्क करने की भी अपील की। स्वास्थ्य शिविर में वालिया माइंस संगड़ाह के इंजीनियर एवं प्रबंधक डीके सिंहा के अलावा दुर्गा चूना पत्थर खदान बोरली, गुप्ता माइन मंडोली व राजेंद्र माइंस भड़वाणा के इंजीनियर अथवा अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में माइनिंग कामगारों के एक्स-रे, बीपी व शूगर जैसे टेस्ट हुए। गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह में करीब 800 बीघा भूमि पर चूना पत्थर खदाने चल रही है और यहां धूल-मिट्टी व प्रदूषण के चलते मजदूरों के टीबी जैसी बिमारियों की चपेट में आने की ज्यादा संभावना रहती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles