20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

व्यक्ति का मिला सड़ा गला शव… क्षेत्र में फैली सनसनी…

Ashoka Times…22 June 23 paonta Sahib 

उपमंडल पांवटा साहिब सिंबलवाड़ा नैशनल पार्क में एक गली सड़ी अवस्था में लाश बरामद की गई है माजरा थाने के अंतर्गत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्बलवाड़ा में एक शव बरामद किया गया है पुलिस को फोन पर इस शव की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

माजरा पुलिस टीम फोरेस्ट कर्मचारियों के साथ सिम्बलवाड़ा Reserve Forest की बीट कालूदेव तेन्दु की जोहड़ी पहुंची जहां पर तेन्दु की जोहड़ी से पूर्व दिशा मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश गली सड़ी अवस्था मे मुहं के बल पड़ी मिली। जिसके शरीर पर नीले रंग की पैन्ट पहनी हुई थी व कमीज नहीं पहन रखी थी, और चमड़ी सड़ गल चुकी थी।

मृतक की आयु लगभग 50 से 60 साल प्रतीत होनी पाई तथा कद 5 फुट 2 इंच पाई गई है, लाश का चेहरा भी गल सड़ चुका था, जो लाश का चेहरा शिनाख्त योग्य नहीं था।

घटनास्थल पर या घटनास्थल के आस-पास कोई भी सन्देह जनक साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। लाश की पहनी पेट की दाहिनी जेब के अन्दर से साल के पेड़ के सुखे पत्ते तैह लगे व एक पत्थर बरामद हुआ तथा पिछली जेब से भी तय लगे साल के पेड़ के सुखे पत्ते बरामद हुए हैं।

प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि यह मानसिक रोगी रहा होगा खाना के पोस्टमार्टम में ही पता चल पाएगा कि आखिर मौत का क्या कारण रहा है पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

अब ड्रग्स का काम करते मां-बेटा गिरफ्तार…SIU टीम नाहन की कार्रवाई

यूवक ने मारी ख़ुद को गोली…पहले जहर खा कर किया था आत्महत्या का प्रयास….

सगे बहन भाई कर रहे थे स्मैक का धंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अघोषित विद्युत कटों ने बढ़ाई आम आदमी की परेशानी…उमस भरी गर्मी से बेहाल जनता…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles