Home / News / विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी…48 घंटों से मंत्री जी के क्षेत्र में ब्लैक आउट

विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी…48 घंटों से मंत्री जी के क्षेत्र में ब्लैक आउट

विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी…48 घंटों से मंत्री जी के क्षेत्र में ब्लैक आउट

विद्युत अधिकारियों को कर रहे सुबह से फोन… पांवटा साहिब का मामला..लोगों के हंगामा करते ही हरकत में आया विद्युत विभाग…अंजना

animal image

Ashoka Times…

AQUA

पांवटा साहिब के पातालियो पंचायत में कल रात से लाइट नहीं है जिसके कारण हजारों लोग पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं अब देर रात लोगों ने इकट्ठा होकर यहां पर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है।

पांवटा साहिब के पातालियो पंचायत में शनिवार रात 11:00 बजे से रविवार 9 बजे तक लाइट नहीं है हजारों लोग इस पंचायत के परेशान हैं घरों में ना तो पानी है और ना ही पंखे कूलर चल पा रहे हैं अब लोगों ने सड़कों पर उतर कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है।

AQUA

पति पर पत्नी ने किया राॅड से जान लेवा हमला…सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुई वारदात…!

इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान दाताराम और स्थानीय निवासी अंजना, मलकीत, पुलकित, रेखा, सुजाता, कल्पना, तेज सिंह ने बताया कि शनिवार रात 11:00 बजे के बाद से रविवार 9:00 बजे तक पतलिया पंचायत के बड़े हिस्से में लाइट नहीं है गर्मी के कारण बच्चे बुजुर्ग महिलाएं परेशान हैं सबसे बड़ी बात अब यहां पानी की भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है अब दर्जनों लोग सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

वही इस बारे में अंजना ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुबह से फोन कर रहे हैं लेकिन उनके फोन नहीं उठाए जा रहे हैं और पिछले 48 घंटों के करीब बीत चुके हैं बिजली नहीं होने के कारण गर्मी में बच्चे बुजुर्ग परेशान हैं पीने के लिए पानी की भी किल्लत उठानी पड़ रही है।

बड़ी हैरत की बात है कि यहां से लोगों ने ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम को भी फोन किए और उनको फोन करने के बावजूद क्षेत्र में  ब्लैकआउट है लोग सड़कों पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं विभाग से कई घंटे बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है ।

उधर पंचायत के प्रधान पूरी तरह से पब्लिक के इस समस्या से दूर खड़े नजर आए उनसे पूछने पर उन्होंने कहा कि कोई समस्या पंचायत में नहीं है इक्का-दुक्का घर में लाइट नहीं होगी।

उधर अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि समस्या सामने आते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है जो भी समस्या है उसे हल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons