Home / Crime/ Accident / पति पर पत्नी ने किया राॅड से जान लेवा हमला…सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुई वारदात…!

पति पर पत्नी ने किया राॅड से जान लेवा हमला…सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुई वारदात…!

पति पर पत्नी ने किया राॅड से जान लेवा हमला…सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुई वारदात…!

पुलिस ने किया मामला दर्ज… दनदनाते हुए पत्रकार वार्ता में घुसी सीमा कपूर नहीं रखने दिया गया विशाल कपूर को अपना पक्ष…

animal image

                  Ashoka Times…

AQUA

यह जरूरी नहीं है कि पत्नी ही पीड़ित हो कईं बार पति भी पीड़ित हो सकता है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया महिला ने जान लेवा हमला लोहे की राॅड से किया। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसकी जानकारी पीड़ित ने सांझा की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए उद्योगपति विशाल कपूर ने बताया कि उनकी शादी को 22 साल हो गए हैं एक वर्ष से उनकी पत्नी सीमा कपूर उनके क्रेशर सहित प्रोपर्टी अपने नाम करने की ज़िद्द कर रही है जिसके चलते बात अब उनकी जान लेने तक आ पहुंची है उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्ति के बहकावे मे आ कर अपना और बच्चों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है ।

AQUA

उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन के अवसर पर वह अपनी गाड़ी धुलवाने के लिए सुर्या कालोनी के बाहर सर्विस स्टेशन पर आए थे जिसके बाद कुर्सी पर बैठ कर वह मोबाइल चैक कर रहे थे अचानक उनकी धर्मपत्नी सीमा कपूर आई और षड़यंत्र के तहत उन पर हमला कर दिया। उनकी ही धर्मपत्नी ने उनके सिर पर लोहे की राॅड मारनी शुरू कर दी किसी तरह मैंने खुद को बचाया लेकिन तब तक वह मेरे सिर गर्दन कंधों पर लोहे की राॅड से जान लेवा हमला कर चुकी थी। जिसके निशान आप भी उनके शरीर पर दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस हमले के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया पुलिस मौके पर पहुंची और हमें थाने ले आई। थाने में उनकी धर्मपत्नी ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए लेकिन गनीमत यह रही कि सर्विस स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे जिसमें मेरी शिकायत करने के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गए सीसीटीवी कैमरे में साजिश के तहत उन्हें मारने का प्रयास किया गया।

विशाल कपूर ने बताया कि इस जांन लेवा हमले में एक व्यक्ति द्वारा मेरी सोने की चेन छीन ली गई सीसीटीवी फुटेज में पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की पहचान भी की गई और मामला दर्ज कर लिया गया है। विशाल कपूर ने बताया कि उन पर षड्यंत्र के तहत हमला किया गया पहले उनका पीछा किया गया और जब वह अपने घर से सर्विस स्टेशन पहुंचे तो वहां उन पर सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं उन्होंने कभी मिडिया का सहारा नहीं लिया लेकिन अब बात उनकी जान पर बन आई है अगर उन्हें कुछ हुआ तो उनके बच्चों का क्या होगा उनका एक बेटा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है और छोटा बेटा पढ़ाई छोड़ कर मां के साथ रह रहा है मैंने दस वर्ष का एजूकेशन वीज़ा छोटे बेटे का लगवाया है लेकिन मां अपने बेटे को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है।

पीड़ित विशाल कपूर को नहीं रखने दिया गया उनका पक्ष जबरन पत्रकार वार्ता में खुशी सीमा

विशाल कपूर को नहीं रखने दिया गया अपना पक्ष जबरन पत्रकार वार्ता में घुसी सीमा कपूर...

जब दनदनाती घुस आई…

वही पुलिस प्रशासन और आम आदमी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विशाल कपूर ने प्रेसवार्ता की थी इस दौरान विशाल कपूर पत्रकार वार्ता कर रहे थे तभी उनकी धर्मपत्नी सीमा कपूर दनदनातेे हुए पत्रकार वार्ता में घुस आई और जबरन अपना पक्ष थोपने का प्रयास करने लगी। वही विशाल कपूर को अपना पक्ष नहीं रखने दिया गया।

बता दें कि सीमा कपूर जो कि विशाल कपूर की धर्मपत्नी है वह पिछले 1 वर्ष से लगातार प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के चलते काफी आक्रामक बनी हुई है कुछ दिन पहले ही वह एक अधिकारी के कमरे में घुसकर उनके साथ गाली गलौज करने लगी उस मामले की भी पुलिस में शिकायत दर्ज की है इसके अलावा महिला द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि न्यायपालिका, पुलिस अधिकारी, यहां तक कि प्रदेश सरकार को भी उनके पति ने खरीद लिया है और वह उन्हें उनका प्रापर्टी का हिस्सा नहीं दे रहे हैं।

क्योंकि इस पूरे मामले में पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब में एफ आई आर दर्ज हुई है और एफ आई आर दर्ज करवाने वाले अपनी पत्नी से ही अपनी जान का खतरा बता रहे हैं तो उन्होंने ने पुलिस प्रशासन सरकार व न्याय व्यवस्था तक उनका दर्द पहुचाने में मीडिया की मदद मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *