लुधियाना पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र नहीं रहे…
Ashoka time’s…27 September 26
विकास खंड संगड़ाह की लुधियाना पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र सिंह ठाकुर का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन होने का दुखद समाचार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, गत मध्यरात्री उन्हें संगड़ाह Hospital लाया गया, जहां मौजूद Doctor ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान परिषद संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, लुधियाना पंचायत के प्रधान पृथ्वी सिंह व उपप्रधान सुरजन सिंह आदि ने करीब 49 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना जताई। आज पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार में सैंकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

