Home / News / मानपुर देवड़ा विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन…

मानपुर देवड़ा विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन…

मानपुर देवड़ा विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन…

Ashoka Times…2 October 

animal image

सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता।मानपुर देवड़ा विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन किया।

जिला सिरमौर की खिलाड़ी  छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता  में विजय  प्राप्त की। सिरमौर हॉकी टीम  के प्रशिक्षक व रा o व o मा o वि o मानपुर देवड़ा के डी पी ई मनीष टंडन ने बताया कि 28 सितम्बर से एक अक्टूबर तक जिला मण्डी के रा o व o मा o वि o सरकाघाट में छात्राओं की अंडर -14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

animal image

कांग्रेस देगी महिलाओं को हर माह 15 सो रुपए…ताकि चलती रहे किचन…… 

इस प्रतियोगिता में रा o व o मा o वि o मानपुर देवड़ा की सात खिलाड़ी छात्राओं ने हॉकी में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर को हॉकी का सरताज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन छात्राओं में चंद्रकांता पुत्री अमर सिंह, आंचल पुत्री ब्रह्म दत्त, शिवानी पुत्री सीता राम, अंजली चौहान पुत्री राम कुमार, नेहा पुत्री बीर सिंह, शगुन पुत्री रिंकू राम व कल्पना पुत्री पप्पू शामिल रही। टीम कोच ने बताया कि इन खिलाड़ी छात्राओं ने सोलन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया , सेमिफाइनल मुकाबले में काँगड़ा को 3-0 से व फइनल मुकाबले में ऊना के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया व 5-0 से इस मैच को जीता। मानपुर देवड़ा विद्यालय की चंद्र कान्ता प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। ज्ञात रहे कि मानपुर देवड़ा विद्यालय में इस वर्ष से ही हॉकी खेल की शुरुआत की गई और प्रथम प्रयास में ही इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को जीता और पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के डी पी ई मनीष टंडन ने कहा कि जिस प्रकार का प्रदर्शन इन छात्राओं ने पूरी प्रतियोगिता में किया है, आशा है कि तीन से चार खिलाड़ी छात्राएँ अवश्य ही राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन प्लान… 

एसटी दर्जे में हमें भी किया जाए शामिल…अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांग… 

काला आम स्थित निक्सी लैबोरेट्रीज (Nixi Laboratory) के जीवन रक्षक इंजैकशन सैंपल फेल…पांच की गई थी जान…! 

मामूली कहासुनी पर हत्या…! मानपुर देवड़ा का मामला…आरोपी गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons