15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

मामूली कहासुनी पर हत्या…! मानपुर देवड़ा का मामला…आरोपी गिरफ्तार


पांवटा साहिब का मामला… पढ़िए क्या है पूरा मामला…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में एक व्यक्ति की मामूली कहासुनी पर हत्या करने का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के भाई और बेटे कैलाश चंद, आनंद, शेर सिंह ने बताया कि देर शाम इसरार मोहम्मद उम्र लगभग 37 वर्ष उनके घर आया और बताया कि पुरुषोत्तम (45) खेतों में पड़ा है उसे उठा लाओ जिसके तुरंत बाद मृतक पुरुषोत्तम के भाई कैलाश चंद और बेटा आनंद मौके पर पहुंचे जहां पर खेतों में पुरुषोत्तम पड़ा हुआ था इस दौरान मौके पर इस्लाम मोहम्मद अनिल कुमार और इसरार मोहम्मद मौजूद थे।

काला आम स्थित निक्सी लैबोरेट्रीज (Nixi Laboratory) के जीवन रक्षक इंजैकशन सैंपल फेल…पांच की गई थी जान…! 

आनंद कुमार जो कि मृतक के बेटे हैं उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को लेकर घर आ गए और डॉक्टर से जांच करवाई तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है पूरा परिवार जो कुछ देर पहले नामकरण संगीत में खुशियां मना रहा था वहां मातम छा गया।

आरोप…वही परिवार ने आरोप लगाए हैं कि मृतक पुरुषोत्तम का परिवार बेहद गरीब है और आरोपी ना केवल राजनीतिक पहुंच रखते हैं बल्कि पैसे वाले भी हैं आरोपी इसरार के पिता इस्लाम धमकियां दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने ही पुरुषोत्तम को मारा है जो कर सकते हो कर लो।

सूत्र बता रहे हैं कि इसरार और इस्लाम जो कि एक आरा मशीन के मालिक हैं उनके पास पुरुषोत्तम काम करता था देर शाम घर में फंक्शन था जिसको लेकर पुरुषोत्तम कुछ पैसे मांगने के लिए आरा मशीन पर गया था जहां पर पुरुषोत्तम की इसरार मोहम्मद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई इसरार मोहम्मद ने पुरुषोत्तम को मारना पीटना शुरू कर दिया जिसके कारण पुरुषोत्तम की मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि पुरुषोत्तम के सिर और मुंह पर कुछ चोटों के निशान भी है।

वही सूत्र बता रहे हैं कि इसरार और पुरूषोत्तम दोनों ही शराब के नशे में थे हालांकि इसकी पुष्टि अब मेडिकल रिपोर्ट में ही हो पाएगी।

फिलहाल पुरुषोत्तम को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा सिविल अस्पताल भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि पुरुषोत्तम की मौत कैसे हुई।

वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग बता रहे हैं कि जिस वक्त पुरुषोत्तम को लेने के लिए कैलाश और आनंद गए थे वहां पर के लोग मौजूद थे जिसमें इस्लाम मोहम्मद इसरार मोहम्मद और अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति मौजूद था मृतक के चाचा और बेटे ने आरोप लगाए हैं कि पुरुषोत्तम की हत्या की गई है जिसकी पुलिस निष्पक्ष जांच करें।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा इसरार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है सूत्र बता रहे हैं कि इसरार मोहम्मद ने अपना गुनाह भी कबूल किया है।

काला आम स्थित निक्सी लैबोरेट्रीज (Nixi Laboratory) के जीवन रक्षक इंजैकशन सैंपल फेल…पांच की गई थी जान…! 

पांवटा 19 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या.. 

श्री रेणुका जी के लोगों को बीमार कर रहा सिविल अस्पताल से निकलने वाला सीवरेज का पानी…

आचार संहिता से पहले 9 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेंगे मनपसंद स्टेशन… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles