Home / News / एसटी दर्जे में हमें भी किया जाए शामिल…अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांग…

एसटी दर्जे में हमें भी किया जाए शामिल…अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांग…

एसटी दर्जे में हमें भी किया जाए शामिल…अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांग…

बलदेव तोमर बोले जल्द की जाएगी ये मांग भी पूरी…

animal image

Ashoka Times…1 October 

AQUA

गिरिपार क्षेत्र के अनुसूचित जाती का एक प्रतिनिधिमंडल शिलाई में  राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिलकर एसटी दर्जे में लाने की मांग रखी। 

देव समाज वाद्य स्थल समिति शिलाई के अध्यक्ष भगत राम, गुलाब सिंह, जोगुराम, बस्ती राम,गोपाल सिंह,मनोज, बलवीर सिंह कल्याण सिंह, जालम सिंह,लायक राम, नरेश कुमार, शुप्पा राम, प्रताप सिंह, हुकम सिंह, गीताराम, प्रदीप,धोमु राम आदि का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिला तथा प्रतिनिधिमंडल ने ढाकी, बाढ़ी व लोहार समुदाय को एसटी के दायरे में लाने की मांग की।

AQUA

देव समाज वाद्य स्थल समिति शिलाई के अध्यक्ष भगत राम ने बताया की हमारा समुदाय भी पीछले 55 वर्षों से हाटी समिति के साथ मिलकर जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा की कुछ दलित नेताओं ने जनजातीय क्षेत्र घोषित होने का विरोध किया जिससे हमारे समाज का कोई लेना देना नहीं है।

जब केंद्र सरकार ने केबिनेट बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित किया तो हमें बहुत खुशी हुई लेकिन जब हमें पता चला कि दलित समुदाय को एसटी के दर्जे से बाहर रखा गया है उसके बाद हमारे समाज में निराशा हुई। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं की ढाकी, बाढ़ी व लोहार समुदाय को भी एसटी के दायरे में लाई जाए।

उन्होंने कहा की इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिला तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि आपकी मांग को सरकार तक पहुंचाई जायेगी व आपकी मांग को पूरी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *