Home / News / बड़ा हादसा टला…कालाअंब के उद्योग में बॉयलर ब्लास्ट…पांच से छः मजदूर घायल

बड़ा हादसा टला…कालाअंब के उद्योग में बॉयलर ब्लास्ट…पांच से छः मजदूर घायल

बड़ा हादसा टला…कालाअंब के उद्योग में बॉयलर ब्लास्ट…पांच से छः मजदूर घायल

Ashoka time’s…29 March 26

animal image

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक शीशा निर्माण उद्योग में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

सुबह करीब 7 बजे तकनीकी खराबी के चलते फैक्ट्री का बॉयलर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि उससे जुड़ा भारी धातु कवर उखड़कर दूर जा गिरा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

animal image

उस समय यहां मौजूद 5-6 मजदूरों को आंशिक चोटे आई है। जानकारी के अनुसार, हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री में सुबह की शिफ्ट के दौरान नियमित रूप से उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक बॉयलर में तकनीकी खराबी आई और देखते ही देखते तेज धमाका हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons