12.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

बंदरों के आतंक से छात्रों व Staff को भारी परेशानी…

Examination Hall की छत व सीलिंग में की तोड़-फोड़..

Ashoka time’s…4 April 25 

सिरमौर जिला के Government College Sangrah में बंदरों के आतंक से छात्रों व Staff को पिछले कुछ दिनों से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार सुबह तो उत्पाती बंदरों द्वारा Examination Hall की छत अथवा सीलिंग में की गई तोड़-फोड़ के चलते आनन फानन में परिक्षा देने आए विद्यार्थियों को दूसरे कमरों में शिफ्ट करना पड़ा। इसके अलावा पूरे महाविद्यालय परिसर में बंदरों द्वारा फैलाई गई गंदगी भी परेशानी का सबब बनी हुई है।

प्राचार्या डॉ मीनू भास्कर ने बताया कि, पहली अप्रैल को वन विभाग के DFO को सूचना दे दी गई थी, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि, अब कल 5 अप्रैल को करीब 500 Students की परिक्षा करवाने की चिंता सता रही है। उधर DFO रेणुकाजी बीआर कडेंटा ने कहा कि, महाविद्यालय के प्राचार्य का फोन पर Massage मिला है। उन्होंने कहा कि, कल संगड़ाह Range से वन कर्मियों को महाविद्यालय भेजा जाएगा और निकट भविष्य में बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles