8.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

जिला सिरमौर में फिर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा…

Ashoka Times….4 april 2025

सिरमौर जिला के हरिपुरधार में रुद्र सेना देवभूमि संगठन और हिंदू सनातनी लोगों द्वारा गत दिनों पांवटा सहित और उत्तराखंड की सीमा पर हुए गोवंश हत्याकांड के विरोध को लेकर गुस्सा फूटा, इस दौरान सैकड़ो लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में रुद्र सेना, हिंदू संगठन और सनातनी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पांवटा साहब में गोवंश की निर्मम हत्या का कड़े शब्दों में विरोध किया और गोवंश हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाने की मांग की गई। इन संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हरिपुरधार बाजार में रैली निकालकर गोवंश हत्यारों और घुसपैठियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और विभिन्न प्रकार के स्लोगनो का प्रदर्शन किया गया । रुद्र सेना देवभूमि संगठन हरिपुरधार इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने बताया की पांवटा साहिव में हुए गोवंश के जगन्य हत्या के अपराधियों ने सनातन और हिंदू धर्म की आस्था पर गहरी चोट की है। प्रदर्शन कार्यो ने मांग की कि गौवंश हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा अमल में लाई जानी चाहिए। बाद में विरोध प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारीओ ने नायब तहसीलदार हरिपुरधार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि इस प्रकार के गौवध हत्यारों, जिहादी घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधियों को कड़ी सजा देने के लिए विधेयक लाया जाना चाहिए और इस कानूनी प्रक्रिया में ऐसे जगन्य अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और शांतिप्रिय राज्य है और यहां जेहादी घुसपैठिए और गोवंश हत्यारे आपसी भाईचारा और शांति खराब करने की कुचेष्टा कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर लगाम लगाई जानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles