13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

प्रदेश की सबसे पुरानी ट्रक यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ दंगल…

गुरु चेला भी होंगे आमने-सामने….

Ashoka Times…28 June 23 paonta Sahib

हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी ट्रक यूनियन में से एक पर चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें बलजीत नागरा, चरणजीत सिंह और जसमेर सिंह द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा गया है।

यूनियन निवार्चन 2023 हेतू नांमाकन किया गया, जिसका निर्वाचन दिनांक: 30-06-2023 निश्चित की गई है, जिसमें निम्नलिखित प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष व अड्डा प्रभारी हेतू भरा गया।

प्रधान पद के लिए बलजीत सिंह नागरा, चरणजीत सिंह गिल और जसमेर सिंह भूरा ने नामांकन किया है

तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए महिमा सिंह, दर्शन सिंह और सतवीर सिंह ने नामांकन भरा है।

वही महासचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा, विशाल शर्मा, बलविंदर सिंह द्वारा नामांकन किया गया है
इसके अलावा कोषाध्यक्ष के लिए हरबंस लाल चौधरी, विकास खंडूजा और राकेश कुमार चौधरी ने अपने नामांकन भरे हैं।

इस बार के चुनावों में बलजीत सिंह नागरा का राइट हैंड रहे जसमेर सिंह भूरा भी अध्यक्ष पद के लिए अपने दावेदारी ठोक चुके हैं आपको बता दें कि बलजीत नागरा अपने नरम स्वभाव के कारण हमेशा से सिरमौर ट्रक यूनियन के चहेते रहे हैं इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी भी काफी मजबूत दावेदार माने जाते रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles