12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में उत्पात मचाने पर महिलाओं सहित 13 गिरफ्तार…पढ़िए क्या है पूरा मामला 

Ashoka Times…29 June paonta Sahib

पावटा साहिब के मात्रा थाना के अंतर्गत पुलिस ने महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी का कारण है कि पुलिस के सामने ही जमीनी विवाद के चलते उन्होंने उत्पात मचाया।

माजरा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बीते कल जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसीलदार पांवटा के समक्ष पेश कर सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

प्रदेश की सबसे पुरानी ट्रक यूनियन में अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ दंगल… 

जानकारी के अनुसार माजरा थाना के तहत पड़ने वाले शामलात भू्मि क्षेत्र में दो गुटों के बीच भूमि विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रताप सिंह समेत माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

5 माह में राजस्व विभाग ने किए दो हजार इंतकाल तस्दीक… 

कुछ ही देर में हाथापाई व भूमि विवाद को लेकर बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी। दोनों ही पक्षों के महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा के समक्ष पेश किया गया। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस व हाथापाई की शिकायत मिली। इसके बाद थाना प्रभारी माजरा को पुलिस टीम सहित मौके पर भेज दिया गया था। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में लोगों से आपसी सौहार्द व शांति बनाने का आग्रह किया गया है।

मंत्री जी की नई पहल…PWD विभाग ने जारी किया आपातकालीन WhatsApp नंबर… 

उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को मारी गोली… हरियाणा नम्बर गाड़ी में थे आरोपी… 

अगर आप की एलईडी खराब हो गई है तो अत्याधुनिक उच्च तकनीक से यहां पर रिपेयर करवाएं…advt.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles