9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई…लापता नाबालिग को सुरक्षित ढूंढा..परिजनों को सौंपा…

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई…लापता नाबालिग को सुरक्षित ढूंढा..परिजनों को सौंपा..

Ashoka time’s…2 May 26

रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग बालिका शिमला के ISBT क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस ने शिमला ISBT सहायता कक्ष में तैनात पुलिस कर्मियों से समन्वय स्थापित किया।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बालिका को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया। इसके बाद थाना रामपुर की पुलिस टीम शिमला पहुंची और बालिका को सुरक्षित वापस लेकर आई।

सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles