पुलिस टीम की कड़ी कार्रवाई…दुकान के अंदर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद….
Ashoka time’s….2 May 26
शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने दुकान के अंदर से 06 पेटियां अंग्रेजी शराब (मार्का रॉयल जनरल व्हिस्की) पकड़ने में सफलता हासिल करी।
पुलिस थाना झाकड़ी की टीम द्वारा गश्त एवं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के दौरान झाकड़ी बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेहड़ी मार्किट स्थित एक दुकान (चिकन कॉर्नर) की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से 06 पेटियां अंग्रेजी शराब (मार्का रॉयल जनरल व्हिस्की) बरामद की गईं, जिनमें प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 72 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं।
दुकान का मालिक नोखी राम पुत्र बहादुर सिंह, निवासी गांव चांदपुर, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.) उक्त खेप के संबंध में कोई वैध परमिट/लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया।
इस संबंध में थाना झाकड़ी में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

