=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
22.2 C
New York
Monday, October 12, 2026

पुलिस टीम की कार्रवाई…नाबालिग चोर गिरोह का पर्दाफाश…4 नाबालिग गिरफ्तार…

Ashoka time’s…20 March 26

हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। हैरानी की बात यह है कि इस गैंग में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं, जो देर रात सड़क निर्माण स्थलों को निशाना बना रहे थे।

घटना 20 मार्च की देर रात की है, जब थाना सुन्नी क्षेत्र में एक सड़क निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज ने मशीनों से डीजल और बैटरियां चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को दो पिकअप वाहन मौके से बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल चोरी के सामान को ले जाने में किया जा रहा था। पुलिस को देखकर तीन आरोपी जान बचाने के लिए खतरनाक ढांक (खाई) में कूद गए, लेकिन पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चौथा आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी चारों नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की गहन जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles