Ashoka time’s…19 November 25

उप मंडल पांवटा साहिब में नशा तस्करी की रोकथाम की निरंतरत जारी है। पुलिस ने 1.584kg चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि दिनांक 18/11/25 को पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त/नाकाबंदी के दौरान मुकाम फेडूवाला (शिलाई) के पास रोनहाट की तरफ से आ रही गाड़ी न HP01N 0502 को चेकिंग के लिए रोका गया।

जिसके अंदर क्रमशः तुला राम पुत्र गीता राम (चालक) उम्र 28 साल, रामचंद्र पुत्र गुमान सिंह उम्र 34 साल निवासी गांव बिंदला डा, मिल्ला तहसील शिलाई थे।
जो रामचंद्र उपरोक्त के पास रखे एक बैग को चेक किया गया जिसके अंदर 1.584kg चरस बरामद की गई। जिस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जो आरोपीगणों को माननीय अदालत में पेश किया जाकर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।









