10.8 C
New York
Sunday, October 25, 2026

बारात से गहने लूटने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में… सिरमौर पुलिस की कामयाबी…पढ़े क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…17 November 2025

पांवटा साहिब के अंतर्गत धौला कुआं में बारात की गाड़ी में से आभूषण चोरी करने के मामले में सिरमौर पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोर गिरोह का एक सदस्य पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के व्क्यार्दा से एक बारात हरियाणा स्थित बराड़ा गई थी। शाम को लगभग 6 बजे जब बारात वापिस क्यारदा आ रही थी जो धौलाकुओं में चाय पीने के लिए रुकी तो वहीं पर बारात की गाडी से सोने के आभुषण चौरी होने का मामला सामने आया। जिस पर थाना माजरा में चोरी की धाराओं में अभयोग दर्ज किया गया। सिरमौर पुलिस साईबर सेल के मुख्य आरक्षी अमरेन्द्र सिंह, माजरा थाना मुख्य आरक्षी संगीत कुमार व आरक्षी गुरदीप सिंह की टीम गठित की गई जिन्होने पुलिस अधीक्षक महोदय, सिरमौर के दिशा निर्देशों के अनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए इलाके के सारे CCTV FOOTAGE व अन्स तकनीकी मापदण्डों के विश्लेषण से यह पाया की वारदात में जो सन्दिग्ध व्यक्ति शामील थे । वह लोग बराड़ा से ही बारात का पीछा कर रहे थे व शादी समारोह में भी शामिल थे। जिस पर उपरोक्त पुलिस टीम ने हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से तकनीकी मापदण्ड्रों के विश्लेषण से मुख्य आरोपी की पहचान नीतीश कुमार निवासी गाँव कड़िया सांसी डॉक घर पिपलिया रसोदा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश हुई है जिसे वारदात मे ं शामिल वाहन नं0 UP80FF-3852 सहित गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की गई है तथा आज माननीय अदालत मे पेश करके 5 दिन पुलिस हिरासत रिमाण्ड् प्राप्त किया गया है। उक्त आरोपी को पहले भी सिरमौर पुलिस 2015 में पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार कर चुकी है जो वर्तमान में उदघोषित अपराधी भी था।

इसके पास से वॉकी-टॉकी सेट्स भी बरामद हुए है जिसे एक-दुसरे से सम्पर्क करने के लिए इस्‌माल करते थे। वारदात के दौरान इनके द्वारा किसी भी प्रकार से मोबाईल इस्तेमाल नही किया जाता था बात चीत करने के लिए केवल वॉकी-टॉकी सेट्स का ही प्रयोग करते थे ताकी स्थानीय मोबाईल टॉवर मे इन्की उपस्थिती दर्ज न हो सके। वारदात के दौरान वाहन पर भी नम्बर प्लेट का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। फिर भी सिरमौर पुलिस ने बडी ही कार्यकुशलता के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशों के अनुसार इस वारदात का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त अन्ध्र स्थानों पर भी चोरी के मामलों में इसकी संलिप्तता होने की सम्भावना है जिनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles