Home / News / नेशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

नेशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

नेशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

Ashoka time’s…26 March 26

animal image

कांगड़ा जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, यह बस मनाली से चंबा होते हुए पठानकोट की ओर जा रही थी। पुलिस को पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी कि बस में सवार दो युवक भारी मात्रा में चरस लेकर जा रहे हैं और उसे आगे बेचने की योजना बना रहे हैं।

animal image

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी
जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली, टीम तुरंत हरकत में आ गई। रास्ते में नाकाबंदी कर बस को रोका गया और फिर पूरी तरह से तलाशी ली गई। पुलिस की इस सतर्कता का ही नतीजा रहा कि दोनों आरोपी ज्यादा देर तक बच नहीं पाए।

तलाशी में 281 ग्राम चरस बरामद
जब पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से 281 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मनोज कुमार उम्र 35 साल निवासी गांव बैजनाथ जिला कांगड़ा सुशील कुमार उम्र 37 सालनिवासी गांव बैजनाथ जिला कांगड़ा के रुप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons