13.3 C
New York
Thursday, November 12, 2026

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी*

*नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी*

animal image

Ashoka time’s…12 Nov 26

animal image

नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार नाहन शहर के विभिन्न स्थानों/सड़क खंडों को नो पार्किंग और नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है, जिनमें शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पीपल के पेड़ के पास) से डाॅ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल काॅलेज बिल्डिंग चौक (पुराना डिग्री काॅलेज मार्ग), दिल्ली गेट के सामने दोनो तरफ का सड़क खंड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क के आसपास का क्षेत्र, वाल्मीकि चौक और इसके साथ लगता क्षेत्र, फाउंड्री क्वार्टर्स के पास नगर परिषद की सड़क, नाहन फाउंड्री के पास आवास सत्र न्यायाधीश से लेकर नया बाजार तक, गोविंदगढ़ क्षेत्र और साथ लगता एमसी आवासीय काॅलोनी, हिल व्यू कॉलोनी, कुमहार गली का गौरा भवन से आवास उप मण्डलाधिकारी प्रताप भवन तक का क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
इसी प्रकार हॉट बाइट शॉप से आरपी-1 पोस्ट तक का सड़क मार्ग, बिजली ट्रांसफार्मर के पास कैंट चौक की शुरुआत और उसके सामने स्थित दुकानों वाले क्षेत्र को भी नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, नाहन नगर परिषद को इस बिंदु से हॉट बाइट शॉप तक एक वाइट लाईन लगाने का आदेश दिया गया है।
इसी प्रकार शहीद स्मारक, शहीद स्मारक के पास शराब की दुकान से एसएफडीए हाॅल होते हुए नाहन नगर परिषद द्वारा चिन्हित येलो लाईन को छोड़कर सारे क्षेत्र को नो पार्किंग जोन के क्षेत्र में रखा गया है।
इसी तरह एसपी कार्यालय के पीछे का क्षेत्र एचआरटीसी वर्कशाॅप चौक को नो पार्किंग जोन घोषित किया है तथा गुन्नुघाट की तरफ से आने वाली स्कूल बसों को यशवंत चौक से मोड़ने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
आवास पुलिस अधीक्षक सिरमौर से रानीताल छोटा गेट होते हुए गौरा भवन तक जाने वाले सड़क मार्ग को नो पार्किंग जोन बनाया गया है जबकि यहां पर येलो लाईन क्षेत्र को लोडिंग/अनलोडिंग के लिए चिन्हित किया गया है।
आरटीओ चार्जिंग स्टेशन से आरपी-3 पोस्ट तक का सड़क खंड और इस खंड पर प्रशासन द्वारा विशिष्ट वाहनों को पूर्व में दी गई पार्किंग अनुमतियां इस भू-भाग से वापिस ले ली गई हैं।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एसपी आवास से रानीताल छोटा गेट होते हुए गौरा भवन तक जाने वाली सड़क, नया बाजार तिराहा (फेडरेशन राशन डिपो के पास) से ट्रैफिक पुलिस पोस्ट (सहकारी बैंक के पास) तक का सड़क मार्ग दोपहिया वाहनों को छोड़कर वन-वे रहेगा। बस स्टैंड से यशवंत चौक नाहन (शिमला रोड के पास) तक का सड़क मार्ग, जो गुन्नुघाट से होकर जाता है, केवल भारी वाहनों के लिए वन-वे रहेगा।
गुन्नू घाट से बड़ा चौक तक, दिल्ली गेट से बड़ा चौक तथा बस स्टैंड (हिमाचल होटल की तरफ) से बड़ा चौक बजार के बीचो-बीच का सड़क खंड निजी वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक (अप्रैल से अक्टूबर) और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक (नवंबर से मार्च) प्रतिबंधित या निषिद्ध रहेगी।
जन साधारण की सुविधा हेतु शहर के विभिन्न क्षेत्रों को पार्किंग जोन बनाया गया है। जिनमें मेहलात की घाटी (होटल रीजेंसी से आगे) को दोपहिया वाहनों और 3-4 टैक्सियों के लिए येलो लाइन पार्किंग जोन घोषित किया गया है, जो लागू पार्किंग शुल्क के अधीन होगा। मोहल्ला गोविंदगढ़ स्थित सामुदायिक भवन की छत को स्थानीय दुकानदारों के दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल घोषित किया गया है। आईडीबीआई बैंक के सामने से अशोक कुमार अतुल कुमार की दुकान तक जाने वाली सड़क, जो पुराने बीडीओ कार्यालय भवन की ओर जाती है, को दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त डीसी कार्यालय के पास (वन संरक्षक कार्यालय से लेकर डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार की ओर जाने वाले बिजली के खंभे तक), कालीस्थान मंदिर के पीछे, पार्क की दीवार के किनारे केवल दो पहिया और लाईट व्हीकल के लिए, दिल्ली गेट बस स्टॉप पर दो बसों के ठहराव की अधिकतम अवधि पांच मिनट निर्धारित की गई है तथा पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक समय में एक बस के ठहराव की अनुमति जारी की गई है। आदेश के उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
.0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles