13.3 C
New York
Thursday, November 12, 2026

कालाअंब पुलिस ने नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़े चार व्यक्ति, मामला दर्ज..

कालाअंब पुलिस ने नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़े चार व्यक्ति, मामला दर्ज,

animal image

Ashoka time’s…12 Nov 26

animal image

बुधवार को पुलिस थाना कालाआम्ब की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार लोगो को नशा करते हुए पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मीरपुर कोटला में चार लोगों को नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जिसमें सूरज ठाकुर पुत्र तेजवीर सिंह ठाकुर निवासी गांव व डाकघर सुरला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर नवीन कुमार पुत्र जीवन राम निवासी गांव व डाकघर सुरला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हि0प्र0 दीपांशु पुत्र स्व0 राजेन्द्र शर्मा निवासी गांव जंगलाभूड़, डाकघर बर्मा पापड़ी, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हि0प्र0 व मयंक पुत्र राजकुमार निवासी गांव व डाकघर कौलावालाभूड़, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हि0प्र0 तथा इस के साथ ही पिकअप नम्बर HP71-1293 रंग सफेद बिना कागजात व मोटर साईकिल नम्बर HP71-5560 बिना कागजात को भी कब्जे में लिया।

AQUA

उपरोक्त सभी का मैडीकल कालेज नाहन में चिकित्सा परीक्षण करवाकर सभी की MLC प्राप्त की गई। सभी का नमूना खून व पेशाब प्रिजर्व करवाकर Urine Test Drug Detection Kit से चैक किया गया। जो Positive पाया गया। जिस पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कालाआम्ब में (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles