=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
15.3 C
New York
Sunday, October 11, 2026

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एक माह में 54 बीघा भांग नष्ट, इस साल 526 आरोपित गिरफ्तार

शिमला में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एक माह में 54 बीघा भांग नष्ट, इस साल 526 आरोपित गिरफ्तार

54 बीघा जमीन, 263 मामले और 526 गिरफ्तारियां

Ashoka time’s…29 September 26

शिमला जिले में इस साल नशे के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े कुछ इसी तस्वीर को सामने रखते हैं। पिछले एक महीने में 54 बीघा भूमि पर उगाई गई भांग की खेती नष्ट की गई है, जबकि इस साल अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 263 मामले दर्ज कर 526 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में इस साल अब तक 9 किलो 986 ग्राम चिट्टा भी जब्त किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और भांग की खेती नष्ट करने के अभियान में तेजी लाई गई है। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपितों के अतिक्रमण से जुड़े मामलों में विभागों को मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों को महीने में कम से कम दो बार नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles