धनोई पुल पर मरम्मत कार्य: 25 सितंबर को यातायात रहेगा बाधित..
Ashoka time’s…24 September 26
धनोई पुल पर मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते 25 सितंबर को यातायात की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुल पर आवश्यक कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यातायात को निर्धारित समय अवधि में बाधित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक धनोई पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से निर्धारित समय अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। पुल पर मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य पूरा होने के बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

