Home / Uncategorized / देश और पंजाब में विख्यात सिंगर भुल्लर और जोबन होंगे पांवटा साहिब की जनता से रूबरू….निर्मल कौर

देश और पंजाब में विख्यात सिंगर भुल्लर और जोबन होंगे पांवटा साहिब की जनता से रूबरू….निर्मल कौर

देश और पंजाब में विख्यात सिंगर भुल्लर और जोबन होंगे पांवटा साहिब की जनता से रूबरू….निर्मल कौर

होला मोहल्ला पर जबरदस्त शानदार व्यवस्था…एक नज़र

animal image

Ashoka Times….

AQUA

हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा धूमधाम से होली मोहल्ला का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान बड़े स्तर पर होली मोहल्ला मेले के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी और सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

होली मोहल्ला पर यह होंगे मुख्य कलाकार….

इस बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्षा नगर परिषद निर्मल कौर और कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस बार सांस्कृतिक संध्या में 10 मार्च को देश के मशहूर पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर शाम का आगाज करेंगे इस दौरान पंजाब के लोकगीत के साथ-साथ उनके वह सभी गाने लाइव सुनने को मिलेंगे जो अक्सर यूट्यूब पर सुनने को मिलते रहे हैं । वहीं इसके अलावा पंजाब के ही एक बड़े कलाकार जोबन संधू भी अपनी एक शाम हिमाचल प्रदेश होली भोला के नाम करेंगे वह भी पंजाब के बड़े कलाकार हैं और एक अच्छी पकड़ पंजाबी फोक सोंग पर रखते हैं।

AQUA

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुलदीप शर्मा और बेहतरीन मजे हुए कलाकार दलीप सिरमौरी जैसे विख्यात कलाकार भी हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से जुड़े गानों को लोगों को पहुंचाएंगे।

हिमाचल प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं सभी स्वस्थ रहें स्वस्थ रहें ऐसी हम कामना करते हैं।

समाजसेवी और व्यवसायी पांवटा साहिब…

दूसरी और विशेष तौर पर होली मोहल्ला पर डीएसपी रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में सुरक्षा और यातायात को जबरदस्त तरीके से व्यवस्थित किया गया है ताकि शहर में कहीं जाम और अन्य किसी असुरक्षित भावना से लोग परेशान ना हो ।

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब….

वहीं दूसरी ओर देश और विदेशों में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में भी होला मोहल्ला पर विशेष तौर पर तैयारियां की गई है लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है होला मोहल्ला पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में विशेष तौर पर कवि सम्मेलन के साथ-साथ श्रद्धालुओं को गुरु गोविंद सिंह जी की तपोस्थली पांवटा साहिब की पूरी जानकारी भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons