6.5 C
New York
Sunday, October 18, 2026

चोरी के संदेह में चार लोग हिरासत में…सन्देह के दायरे में कश्मीर लिंक…

20फरवरी, 2026*

पुलिस थाना राजगढ में एक मामला दर्ज किया गया है । जिसमें चोरी के संदेह में चार व्यक्तियों को पकड़ा गया है।

पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गौडा की तरफ से आ रही एक मारुती VAN न0 HP14A 5747 और एक पिकअप न0 HP 16A 4506 को चेकिंग के लिए रोका गया जिनमें चैकिंग के दौरान VAN के अन्दर डिग्गी मे एक जनरेटर, वेल्डिंग रोड, वेल्डिंग सेट, नट खोलने की चाबीयां, काले रंग की बिजली तार, कटर मशीन, ऐक्सा ब्लैड पाए गए तथा पिकअप के अन्दर पाईप के भारी वजनी कटे हुए टुकडे तथा एक बडा गैस पीस सिलेण्डर पाया गया।

मौका पर वैन में बैठे व्यक्तियों के नाम शाहजांह पुत्र शहाजाहमन निवासी मकान न0 171 वार्ड न0 6 गहावन, जम्मू-कश्मीर, मीर मोहम्मद पुत्र मार्फत उल्लाह निवासी जम्मू-कश्मीर तथा लियाकत अली पुत्र गुलाम कादिर निवासी जम्मू-कश्मीर मालूम हुए हैं तथा पिकअप मालिक का नाम भगत पुत्र देव राज बहादुर निवासी जिला सोलन, मालूम हुआ है। उपरोक्त व्यक्ति बरामद सामान के बारें में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके तथा नही कोई दस्तावेज पेश कर सके तथा सामान कहीं से चोरी करना पाया गया है। जिस पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 303(2), 3(5) BNS में अभयोग पंजीकृत किया गया है जिसकी आगामी छानबीन जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles