11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

चोरी का सामान वापस रखते वक्त सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी चोर…पहुंचा सलाखों के पीछे…

Ashoka Times….

पांवटा साहिब की आंगनवाड़ी में लगातार बच्चों के राशन को चुराने वाला आरोपी चोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि सीसीटीवी से इस आरोपी चोर की पहचान कर ली गई है।

सामान वापस रखने जाता हुआ आरोपी… मीडिया में आई खबरों से हुआ विचलित…

ये भी पढ़ें … 8 लाख की स्मैक के साथ पांवटा के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार… स्टूडेंट्स और स्मैक के आदि लोगों को बेचते थे 

पांवटा साहिब की जल शक्ति विभाग के साथ वार्ड नंबर 8 में बनी आंगनवाड़ी से चौथी बार बच्चों का राशन चोरी हुआ था जिसके बाद सहायिका द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई। डीएसपी रमाकांत खुद इस पूरे मामले को देख रहे थे चोरी की रात 30 नवंबर को जब गोविंदघाट बैरियर पर लगे सीसीटीवी को आरक्षी सुनील कुमार और अनिल कुमार द्वारा देखा गया तो पाया गया कि एक व्यक्ति अपने सर पर सफेद रंग का कट्टा रखकर आंगनवाड़ी की टूटी दीवार के पास कुछ छुपा रहा है वहीं CCTV में आने के बाद कई चोरी के आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और उन्हें सीसीटीवी दिखाई गई उनमें से एक व्यक्ति ने इस सीसीटीवी में आरोपी को पहचान लिया। आरोपी चोर राजू, वार्ड नंबर 11 देवी नगर का बताया जा रहा है जो कि पहले भी कई चोरियों में संलिप्त रह चुका है।

‘द स्कॉलर्स होम’ के गुरमनप्रीत और हितिन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित… 

चोरी का सामान बरामद…

आँगनबाडी केन्द्र के ताले टुटे हुए पाए गए तो इसे अन्दर जाकर चैक करने पर पता लगा की आँगनबाडी केन्द्र से 36 Kg रीफाइंड, 20 Kg चने, 10 Kg राजमा, दलिया, रजिस्ट्र, बच्चो का सामान चोरी हो गया । बता दें कि काफी सारा चोरी का सामान भी आरोपी युवक के घर से बरामद कर लिया गया है।

वन विभाग की खेल प्रतियोगिता में पांवटा की वनरक्षक मनीषा ने लहराया परचम, जीते 6 मेडल 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles