19.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

वन विभाग की खेल प्रतियोगिता में पांवटा की वनरक्षक मनीषा ने लहराया परचम, जीते 6 मेडल

Ashoka Times….

मंडी में संपन्न हुई वन विभाग की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में वनमण्डल पांवटा साहिब की वनरक्षक मनीषा ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने छह पदक अपने नाम लिख कर काबिलियत का लोहा मनवाया।

जहां मनीषा ने महिलाओं की 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं चोटिल होने के बावजूद 100 मीटर व 200 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा मनीषा स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी टीम की सदस्य भी रही।

मनीषा के अतिरिक्त वनमण्डल के कार्यालय अधीक्षक राजीव नागपाल ने भी खेल प्रतियोगिता के टेबल टेनिस वर्ग में 3 पदक जीत जिला सिरमौर का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा।

शिलाई के झकांडो की मनीषा ठाकुर वर्तमान में वनमण्डल पांवटा साहिब की गोंदपुर बीट में वनरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। कुल मिलाकर प्रतियोगिता में नाहन वन वृत्त का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

वही डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने इन सभी के खेल प्रदर्शन के बाद बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई उन्होंने कहा कि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांवटा सिरमौर और प्रदेश में नाम ऊंचा किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles