14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

खेल मैदान युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच -अनिरुद्ध सिंह

एक करोड चौदह लाख से बनेगा जदोल टपरोली का पंचायत भवन
Ashoka Times….2 October 2024

नाहन, 02 अक्तूबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह  ने राजगढ उपमंडल के ग्राम पंचायत जदोल  टपरोली में पझौता क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित  खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेलकूद  प्रतियोगिताएं युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच है जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ना सीखाता है तथा युवा शक्ति को नशे से दूर रखने में भी खेल का मैदान अहम भूमिका अदा करता है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को इतिहास आज भी स्मरण करता है पझौता आंदोलन का इतिहास विशेष है और सभी को इसे जानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण प्रदान कर रही है।  प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश और प्रदेश का नाम  रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
पंचायती राज मंत्री ने जदोल टपरोली पंचायत भवन निर्माण के लिए एक करोड़ चौदह लाख रुपए की राशी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गत वर्ष 47 करोड रुपए व इस वर्ष 65 करोड रुपए पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत किए है।
उन्होंने पंचायत भवन के लिए भूमि दान देने वाले परिवार का आभार व्यक्त किया तथा एसडीम राजगढ़ व तहसीलदार नोहरी  को निर्देश दिए कि वह दान दी गई भूमी को शीघ्र ही पंचायतीराज विभाग को स्थानांतरित करे ताकि शीघ्र अति शीघ्र  पंचायत भवन का निर्माण आरंभ किया जा सके।

उन्होंने क्षेत्र वासियों द्वारा रखी गई सरकारी बस की मांग व कॉलेज भवन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मांग पर कहा कि वह माननीय मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है के समक्ष  क्षेत्र वासियों की समस्या को व्यक्तिगत रूप से रखेंगे तथा शीघ्र ही क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह  ने कोटलाबांगी पंचायत घर की मुरमम्त के लिए  10 लाख, शाया सनौरा  के लिए 2 लाख, धनच मानवा पंचायत भवन की ऊपरी  मंजिल के लिए प्राक्कलन अनुसार धन राशि देने की घोषणा की।
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पझौता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनसमूह को शपथ भी  दिलाई। उन्होने  देवदार का वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायतीराज मंत्री  को मेला कमेटी की ओर से शॉल, टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी व पूर्व  विधानसभा अध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर ने सम्बोधन करते हुए क्षेत्र की मांगों व समस्याओं को क्षेत्र वासियों की ओर से मंत्री जी के समक्ष रखा।

इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, जिला विकास  अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल, बीडीओ राजगढ तपेंद्र नेगी,  पच्छाद कांग्रेस प्रभारी अजय कंवर, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पच्छाद रंधीर कंवर, वरिष्ट उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इंदर सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष तपेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी  उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles