16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

आईआईएम (IIM)पांवटा साहिब में बंधकों जैसा जीवन जीने को मजबूर मजदूर….

आरोप 6 महीने से नहीं दिए ठेकेदार ने पैसे दवा तक नहीं हो रही नसीब….

Ashoka Times….2 October 2024

IIM पांवटा साहिब लगातार सुर्खियों में बना हुआ यहां पर 40 से अधिक महिला और पुरुष मजदूरों को केसीपीएल कंपनी ने 6 महीने से मजदूरी नहीं दी है जिसके कारण यह सभी मजदूर बुरे हालातो में पिछले कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पांवटा साहिब के धौला कुआं में स्थित आईआईएम एक बार फिर सुर्खियों में है देश के सबसे बड़े संस्थान में से एक जहां अरबो रुपए खर्च कर इस संस्थान को स्थापित किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर ठेकेदारों का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है 40 से अधिक मजदूरों से दिन रात काम करवाया गया और जब उनकी पेमेंट की बात आई तो kcpl कंपनी इन मजदूरों को पेमेंट तेरे में आना कानी कर रही है । बता दें कि इन मजदूरों में कईं घायल और बीमार भी बताए जा रहे हैं।

वही जब kcpl कंपनी के एक अधिकारी से बात की गई तो इस बारे में कल्याण कुमार ने बताया कि वह अभी पांवटा साहिब में नहीं है और उन्होंने कहा हमने किसी की कोई पेमेंट नहीं रोकी है।

वही बता दे की IIM में एक और बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है जहां पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अभी तक तैयार नहीं हुआ है और यहां पर सीवरेज का पानी खुले में छोड़ा जा रहा है जिसके कारण आसपास का जल और वायु दोनों प्रदूषित हो रहे है वहीं दूसरी और बेहद आश्चर्य की बात है कि इतने बड़े आईआईएम मैनेजमेंट में कोई भी इस तरह के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई को तैयार नहीं है और ना ही बाहर मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles