Home / News / एएसआई मिला नशे की हालत में धुत एसपी ने सुनाई 3 दिन पिट्ठू की सजा…

एएसआई मिला नशे की हालत में धुत एसपी ने सुनाई 3 दिन पिट्ठू की सजा…

एएसआई मिला नशे की हालत में धुत एसपी ने सुनाई 3 दिन पिट्ठू की सजा…

तीन दिन तक पिटठू ड्रिल की सजा…एसपी

animal image

Asokatime’s….12 October 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस लाइन में तैनात एक एएसआई को ड्यूटी के दौरान नशे में पकड़ा गया।

बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारी को नशे में धुत पाया गया था जानकारी मिलने के उपरांत एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ओचक निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने एएसआई को नशे की हालत में पाया।

भड़की आग की लपटों को देख लोग हुए भयभीत

बद्रीपुर आवासीय मकानों के बीच कथित कफ सिरप कंपनी में लगी आग…आसपास के लोग बुरी तरह से भयभीत 

एसपी ने अल्को सेंसर मंगवाकर मौके पर ही एएसआई का टेस्ट भी कर दिया। इसमें साफ हो गया कि एएसआई नशे में है। इसके बाद एएसआई को तीन दिन तक पिटठू ड्रिल की सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि एसपी दिवाकर शर्मा ने कुछ दिन पहले ही जिले में अपनी तैनाती दी है। तेजतर्रार अफसरों में शामिल दिवाकर शर्मा अनुशासन के भी पक्के है।इस कार्रवाई से उन्होंने बाकी जवानों को भी अनुशासन में रहने का संदेश दे दिया है। जिले की जनता एसपी की इस कार्रवाई को लेकर उनकी सराहना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons