Ashoka time’s…3 March 26
नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस शिमला ने एक और आदतन नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने राज्य सरकार के डिटेंशन आदेश की अनुपालना करते हुए आरोपी प्रेम राज को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नजरबंद कर तीन महीने के लिए जिला सुधार गृह कैथू, शिमला भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को थाना ननखड़ी की टीम ने आरोपी को उसके गांव जगोट (ननखड़ी) से विधिवत हिरासत में लिया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और नशा तस्करी पर सख्त अंकुश लगाने की नीति के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है।

