Home / Crime/ Accident / अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…

अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…

अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…

2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…

animal image

Ashoka Times…2 September

AQUA

हिमाचल व उत्तराखंड को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण यमुना पुल की जड़ में ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन करने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर को जब्त किया और 30,000 जुर्माना लगाया।

हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड और अन्य राज्यों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण और सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील यमुना पुल की जड़ों में अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वनरक्षक दीपराम, वनकर्मी कीर्तन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए खनन करने वाले माफियाओं का पीछा किया और उन्हें पकड़कर ट्रैक्टर जप्त कर लिए। इस दौरान उनपर ₹30000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

AQUA

वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कारवाई की गई व जुर्माना भी वसूला गया सिर्फ इतना ही नहीं अवैध खनन करने वाले कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और वह विभाग को कार्यवाही ना करने के लिए कहने लगे लेकिन विभाग ने बिना रुके कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त किए और जुर्माना भी लगाया।

वहीं शिवम, कुलदीप, ध्रुव ने आवाज उठाते हुए कहा कि सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण यमुना पुल के नीचे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज करवाए जाएं ताकि भविष्य में वह इस तरह की गलती ना दोहराएं।

http://*पांवटा साहिब में बड़े बदलाव को तैयार जनता…रोशन* *भ्रष्टाचार पर ना भय, ना ही कोई जवाबदेही* https://bit.ly/3B8PoI4

डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने कहा कि यमुना पुल बेहद संवेदनशील ब्रिज है इसके नीचे कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन कर रहे थे जिन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

http://*हरप्रीत रतन ने किया टिकट के लिए आवेदन… विकास की दूरगामी सोच नहीं रखते विधायक* *करोड़ों रुपए खर्च, शहरी ग्रामीण सड़कें और मूलभूत सुविधाएं अब भी दोयम दर्जे की…* https://bit.ly/3wPlupw।

http://*एसडीएम विवेक पर बंदरों ने किया हमला…घायल* *बुजुर्ग को बचाते वक्त आए चपेट में…पढ़िए क्या है पूरा मामला…* https://bit.ly/3wPrrmt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons