=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
15.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

पूर्व विधायक जंग ने शुरू की परिवर्तन यात्रा…लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन…

सड़क पानी सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित…

Ashoka Times…2 September

पांवटा साहिब में पूर्व में विधायक किरनेश जंग चौधरी ने परिवर्तन पदयात्रा शुरू की है। यह परिवर्तन यात्रा मानपुर देवड़ा से पांवटा साहिब तक की जा रही है ।

पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी किरनेश जंग ने मानपुर देवड़ा से पांवटा साहिब तक पदयात्रा शुरू की जिसमें सैकड़ों परिवार को मिलने का अवसर उन्हें मिल रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि वह परिवर्तन यात्रा शुरू कर चुके हैं जिसमें आम आदमी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी परिवार उन्हें मिले हैं वह बेहद परेशान और विकास से वंचित पाए गए हैं सड़क पानी सिंचाई यहां तक की मूलभूत सुविधाओं से भी लोग वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सहित प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।

उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के दौरान विकास केवल कागजों में पाया जा रहा है अधिकारी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कर सरकार को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आम आदमी समझ चुका है वह अब भ्रमित नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि हर पंचायत में परिवर्तन यात्रा शुरू की जाएगी और हर पंचायत में सभी लोगों से मिलने का और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक मौजूद रहे जो कंधे से कंधा मिलाकर लोगों से मिले और उनके समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0

http://*पांवटा साहिब में बड़े बदलाव को तैयार जनता…रोशन* *भ्रष्टाचार पर ना भय, ना ही कोई जवाबदेही* https://bit.ly/3B8PoI4

http://*परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…* https://bit.ly/3cB4SuX

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles