16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

2 मार्च 2026 को पांवटा साहिब व अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेंगी बंद…

Ashoka time’s….1 March 26

उपमंडल पांवटा साहिब में दिनांक 02.03.2026 (सोमवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत प्रणाली विंग, एचपीएसईबीएल, नाहन द्वारा 132/33/11 केवी उप-केन्द्र, गोंदपुर में स्थापित 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर संख्या – 02 के सीटीआर (CTR) की ओवरहॉलिंग कार्य हेतु प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक शटडाउन रखा जाएगा।

इस शटडाउन के कारण 33 केवी सतौन, 33 केवी गिरी, 33 केवी रामपुरघाट तथा 33 केवी सीसीआई फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने संबंधित समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें। कार्य को शीघ्रता एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण कर समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles