5.4 C
New York
Saturday, November 14, 2026

अपार आईडी और यू-डाइस को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…

अपार आईडी और यू-डाइस को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…
Ashoka time’s…13 Nov 26

animal image

*पी.एम. श्री डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ददाहू (श्री रेणुका जी)*
*CBSE Affiliated School of Excellence*

animal image

*दिनांक: 12-11-2026*

*बी.पी.ओ. कार्यालय में अपार आई.डी. व यू-डाइस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*

AQUA

दिनांक 12-11-2026 को बी.पी.ओ.-कम-प्रधानाचार्य *डॉ. राज कुमार शर्मा*, पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के निर्देशन में बी.पी.ओ. कार्यालय में *अपार आई.डी. तथा यू-डाइस* के संदर्भ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में लगभग *35 प्रतिभागियों* ने भाग लिया। प्रतिभागियों के ठहरने, चाय-पानी तथा दोपहर के भोजन की उचित व्यवस्था की गई।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य *डॉ. राज कुमार शर्मा* ने शिरकत की।

इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य अध्यापकों, तकनीशियनों तथा सरकारी कर्मचारियों को यू-डाइस के प्रति सजग करना, अपार आई.डी. के प्रति उनके दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाना तथा सरकार की योजनाओं का लाभ यू-डाइस के माध्यम से सभी विद्यार्थियों तक पहुँचाना था।

कार्यशाला में प्रतिभागियों ने अपार आई.डी. बनाने, यू-डाइस में डाटा भरने व सत्यापन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को समय-समय पर आयोजित करने पर बल दिया।

*- प्रधानाचार्य*
*डॉ. राज कुमार शर्मा*
*पी.एम. श्री रा.व.मा.वि. ददाहू*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles