13.3 C
New York
Monday, November 2, 2026

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त…प्रियंका वर्मा

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त…प्रियंका वर्मा

Ashoka time’s…4 june 26

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए है।
उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत समिति नाहन, के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) नाहन, पांवटा साहिब के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) पांवटा सहिब, कमरऊ स्थित तिलोरधार, के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) कफोटा, शिलाई के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) शिलाई, पच्छाद के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) पच्छाद, राजगढ़ के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0)राजगढ़, संगडाह के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) संगडाह तथा पंचायत समिति ददाहू के लिए तहसीलदार ददाहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आदेशों में बताया गया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी इस प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारी को पूर्ण सहयोग करेंगें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles