12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, 

Ashoka time’s…5 October 23 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ पखवाड़े के तहत गुरूवार को डाईट नाहन में विभिन्न स्कूली बच्चों की पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्वीज, निबंध लेखन, स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 6 स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 

इन प्रतियोगिताओं में रा. कन्या व.मा.पा., एसवीएन, राजकीय उच्च विद्यालय कैंट, एवीएन स्कूल, कारमेल स्कूल, डाईट के करीब 100 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी डाईट हिमांशु भारद्वाज ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को आपदा काल के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरीण के लिए शिक्षण संस्थानों इस प्रकार के जारूगकता कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जा रहा है।

‘‘प्रतियोगिता के परिणाम’’

स्लोगन राईटिंग में एवीएन स्कूल की अनन्या तोमर प्रथम, रा. छात्रा व.मा.पा. की अंजली ठाकुर द्वितीय तथा एसवीएन के अंकित धीमान तीसरे तथा कारमेल कान्वेंट स्कूल की सुदीक्षा चौथे स्थान पर रही।

पैंटिंग कम्पीटिशन में एवीएन स्कूल की तोशिका शर्मा प्रथम, कारमेल स्कूल की गंुजन संधु द्वितीय तथा रा. उच्च पाठशालाा के योग तृतीय तथा रा. कन्या स्कूल नाहन की नेहा चौथे स्थान पर रही।

पोस्टर मेकिंग में एवीएन की ईशिता, राजकीय उच्च पाठशाला कैंट की कशिश, कारमेल कान्वेंट की सोनाक्षी तथा कारमेल कान्वेंट स्कूल की अक्षरा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रही।

निबंध लेखन में एवीएन की वर्षा पहले, एसवीएन की कृति दूसरे, कारमेल की खुशी मिर्जा तीसरे तथा रा कन्या व.मा.पा. की कनिका ठाकुर चौथे स्थान पर रहे।

क्वीज प्रतियोगिता में कारमेल स्कूल प्रथम, एवीएन द्वितीय तथा रा.उच्च पा. कैंट तृतीय तथा रा.छात्रा व.मा.पा. को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर कार्यक्रम समन्वयक ओमकार शर्मा व डाईट के अन्य अध्यापगण भी उपस्थित रहे।

कलाकारों ने बस स्टैंड और महाविद्यालय में दी आपदा से बचाव की जानकारी

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 6 अक्तूबर का राजगढ़ प्रवास 

पंजाब की महिला ने लगाए हिमाचल होटल कारोबारियों पर दुष्कर्म के आरोप ….

विकासखंड संगडाह में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles