19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सभी मतदान अधिकारी जिम्मेवारीपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें-सलीम आजम

प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में 346 मतदान अधिकारियों ने लिया भाग

Ashoka time’s…26 April 24 

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में चुनावी डियुटी पर तैनात पोलिंग अधिकारियों को प्रथम पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 346 पोलिंग अधिकारियों ने भाग लिया। 

सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम ने इस अवसर पर सभी पोलिंग आफिसर को अपनी इस संवैधानिक जिम्मेवारी को गंभीरतापूर्वक निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के संचालन में मतदान अधिकारियों की अहम भूमिका है और सभी मतदान अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप मतदान कार्य को संचालित करना चाहिए।

एसडीएम ने कहा कि आज प्रथम पूर्वाभ्यास के दूसरे दिन सम्बन्धित नोडल अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन की संपूर्ण जानकारी चुनावी डियुटी में तैनात मतदान अधिकारियों को उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास में मतदान अधिकारियों की विभिन्न शंकाओं को दूर किया जायेगा।

नोडल आफिसर अनूप कुमार और नोडल आफिसर एवं कानूनगो निर्वाचन हरि सिंह व अन्य अधिकारियों ने इस अवसर पर मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संचालन के बारे में बारीकी से जानकारी उपलब्ध करवाई।

तहसीलदार नाहन उपेन्द्र चौहान तथा निर्वाचन के लिए नियुक्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा अन्य सम्बन्घित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने सिरमौर में अफीम की अवैध खेती पर चिंता जाहिर की

हिमाचल प्रदेश में पत्रकारों को 149 crpc का नोटिस जारी…अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश…

सिलेंडर सुरक्षा अभियान…इंडियन ऑयल कारपोरेशन का विशेष अभियान…पढ़िए क्या गलतियां होती हैं अक्सर सिलेंडर इस्तेमाल के दौरान

सबसे व्यस्त चौक पर आत्मदाह का किया प्रयास…पुलिस पर तंग करने के आरोप

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles