11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

श्री रेणुकाजी धनोई मार्ग पर कैमरे में कैद तेंदुएं….सोशल मीडिया पर विडियो वायरल 

Ashoka time’s…7 june 24 

श्री रेणुकाजी संगड़ाह सड़क मार्ग दनोई के समीप दो तेंदुए एक साथ कैमरे में कैद हुए हैं।कैमरे में कैद दो तेंदुओं की विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रात के समय गाड़ी में बैठे युवक द्वारा विडियो बनाई गई और मोबाइल पर एक दूसरे से बात करते हुए तीसरे तेंदुए की मौजूदगी का भी जिक्र कर रहे हैं। लेकिन रात के समय इनकी वीडियो बनाते समय तीसरा तेंदुआ कैमरे में कैद नहीं हुआ। मगर दो तेंदुओं की तस्वीरें साफ दिख रही हैं।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर दनोई के समीप ये तेंदुए कैमरे में कैद हुए हैं. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब यहां एक साथ तेंदुए देखे गए हों. इस क्षेत्र में पिछले लंबे समय से तेंदुए देखे जा रहे हैं. इस बार यहां से रात्रि के समय गुजर रहे लोगों ने इनकी वीडिया बना ली।

इस क्षेत्र से गुजरते वक्त लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है. खासकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद खौफ भरा रहता है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दो तेंदुए गाड़ी के आगे खूब चहलकदमी कर रहे. इस दौरान वीडियो बनाने वाले लोगों में भी काफी खौफ बना रहा. गनीमत ये रही कि तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

उद्योग मंत्री 8 व 9 जून को राजगढ प्रवास पर रहेंगे*

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा*

मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड़ भरेगा 100 सिक्योरटी गार्ड….

पायनियर एंब्रायडरीज कालाअंब में होगी 300 पदों की भर्ती

बाज नहीं आ रही फार्मा कंपनियां दूषित पानी छोड़ने से….Watch Video 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles