13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा*

Ashoka time’s…7 june 24 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है।

सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में प्रथम चरण में ओरियंटेशेन और कार्डिनेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सिरमौर जिला के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस ओरिएंटेशन और कार्डिनेशन बैठक में मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन के सम्बध में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

*12 जून को टेबल टॉप एक्सरसाई आयोजित होगी*

सुमित खिमटा ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के दूसरे चरण में 12 जून को टेबल टॉप एक्सरसाईज आयोजित की जायेगी जिसमें सभी सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

*सभी विभाग मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी समय पर पूरा करें*

उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित विभागों से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित तैयारियों को समय पर मुक्ममल करें और आपदा प्रबंधन योजना को अंतिम रूप प्रदान करें।

जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर चेतन चौहान ने इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के तहत 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड़ भरेगा 100 सिक्योरटी गार्ड….

पायनियर एंब्रायडरीज कालाअंब में होगी 300 पदों की भर्ती

बाज नहीं आ रही फार्मा कंपनियां दूषित पानी छोड़ने से….Watch Video 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles